‘ब्लू गॉड एंटरटेनमेंट’ ने किया ‘एलएलसी’ का अधिग्रहण

नयी दिल्ली, ‘ब्लू गॉड इंटरटेनमेंट लिमिटेड’ ने ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी)’ का अधिग्रहण 49 करोड़ रूपये में कर लिया है। यह जानकारी सोमवार को ‘एब्सोल्यूट लीजेंड्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने दी। इसके साथ ही यह पहली क्रिकेट लीग बन गई है जिसका प्रतिनिधित्व एक सूचीबद्ध भारतीय कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। यह सौदा लीग को खेल, मनोरंजन और पूंजी बाजार के एकीकरण के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

एब्सोल्यूट लीजेंड्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के चेयरमैन विवेक खुशालानी ने कहा, ‘‘‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ को मजबूत व्यावसायिक बुनियाद और इसे प्रशंसकों की लगातार बढ़ती भागीदारी के साथ वैश्विक स्तर पर विस्तार योग्य खेल संपत्ति के रूप में तैयार किया गया है। यह साझेदारी इसके विकास के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करती है, जिससे संस्थागत पूंजी, दीर्घकालिक वृद्धि की स्पष्टता और लीग के लिए वैश्विक विस्तार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।’’

मुद्रीकरण और विस्तार को लेकर तैयार हो रहा है नया ढांचा

समझौते के तहत ‘ब्लू गॉड एंटरटेनमेंट’ मीडिया, प्रायोजन, फ्रेंचाइज़ी विकास और वैश्विक कंटेंट वितरण सहित दीर्घकालिक वाणिज्यिक अधिकार अपने पास रखेगी। इस अधिग्रहण से कंपनी को एक तेज़ी से उभरते खेल और मनोरंजन मंच के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’ के सह-संथापक रमन रहेजा ने इस वैश्विक खेल व्यवसाय के लिए एक निर्णायक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रमुख क्रिकेट संपत्ति को सार्वजनिक बाजार से जोड़कर हम खेल बौद्धिक संपदाओं का मूल्यांकन, मुद्रीकरण और विस्तार को लेकर नया ढांचा तैयार कर रहे हैं।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button