अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन की बोर्ड मीटिंग कल
हैदराबाद, अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन की बोर्ड मीटिंग रविवार 13 जुलाई को मध्याह्न 12:31 बजे से आत्म गौरव भवन, उप्पल भगायत में आयोजित की जाएगी। इसमें भवन निर्माण की प्रगति, वित्तीय विवरण, भविष्य की विकास योजनाओं, दानराशि की स्थिति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई।
राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आत्म गौरव भवन हेतु तेलंगाना सरकार ने 3 एकड़ जमीन प्रदान की है। भूमि पूजन एवं वास्तु पूजन के पश्चात निर्माण कार्य जून 2023 में प्रारंभ किया गया। निर्माण कार्य फेस आधारित किया जा रहा है। ब्लाक ए – 23000 वर्ग फीट ग्राउण्ड फ्लोर पर रैम्प एरिया एवं स्टोर रूम्स का निर्माण किया गया। पोडियम के नीचे 6 बड़े कमरों का निर्माण बाथरूम सहित किया गया। ऑफिस रूप एवं सुविधाजनक कानफ्रेंस हॉल का निर्माण कार्य जारी है।
महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग वॉशरूम्स का निर्माण कार्य जारी है। ग्राउण्ड फ्लोर का ईंटों एवं प्लास्टरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। पहले माले पर विशाल रिसेप्शन हॉल एवं लॉबी, कैफेटेरिया एवं रसोई घर, अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन म्यूजियम, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए वॉशरूम का निर्माण कार्य जारी है। छतों का कार्य, ईंटों एवं रसोईघर व वॉशरूम्स का नलसाजी पाइपलाइन कार्य पूर्ण हो चुका है।
यह भी पढ़ें… विश्व विश्वानी इंस्टीट्यूशंस का ‘निर्माण-2025’ आरंभ
निर्माण कार्य में ब्लॉक बी, सी और डी की प्रगति जारी
दूसरे माले में 10500 वर्ग फीट पर 9 कमरों के निर्माण में ईंटों का कार्य पूर्ण हो चुका है। तीसरे माले का 10500 फीट की छत का कार्य पूर्ण हो चुका है। ईंटों का कार्य अभी प्रारंभ होना है। तीसरे माले पर 13 कमरे एक पैंट्री का निर्माण किया जायेगा। इसी प्रकार 10500 वर्ग फीट के चौथे माले में छत का कार्य पूर्ण हो चुका है। चौथे माले पर 13 कमरे एवं पैंट्री का निर्माण किया जायेगा।
ब्लॉक बी में 23000 वर्ग फीट ग्राउण्ड फ्लोर में छत का कार्य पूर्ण हो चुका है। पोडियम के नीचे 2 बडे रसोई घर, 2 बडे कमरे (बाथरूम के साथ) का निर्माण कार्य एवं प्लास्टरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। 10500 फीट के पहले, दूसरे एवं तीसरे माले की छतों, ईंटों का कार्य पूर्ण हो चुका है। पहले माले में 8000 वर्ग फीट के विशाल हॉल व दो ग्रीन रूम्स के साथ महिलाओं एवं पुरुषों के लिए वॉशरूम्स का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे माले पर 10500 वर्ग फीट का विशाल हॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
ब्लॉक ए व बी के निर्माण कार्य की पूर्णता के पश्चात ब्लॉक सी के अन्तर्गत 50000 वर्ग फीट एवं 24000 वर्ग फीट के पार्किंग एरिया का निर्माण किया जायेगा। ब्लाक सी की पूर्णता के पश्चात ब्लॉक डी के अन्तर्गत विशाल मंदिर, बच्चों के लिए प्ले एरिया के निर्माण की योजना है । बाऊंड्री वॉल का कार्य पूर्णता की ओर हैं। चेयरमैन राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रति रविवार मध्याह्न 12 से 3 बजे के बीच निर्माण स्थल पर उपलब्ध रहते हैं। इच्छुक दानदाताओं एवं सदस्यों को निर्माण कार्य की जानकारी व्हाट्सऐप पर दी जा रही है। आत्मा गौरव भवन को सम्पूर्ण अग्रवाल समाज के लिए गौरव स्तम्भ के रूप में तैयार किया जा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



