बॉलीवुड की एक्शन क्वीन्स: फीमेल एक्टर्स जो एक्शन रोल्स में छा जाने वाली है
भारतीय सिनेमा में एक्शन जॉनर पर लंबे समय से मेल हीरोज़ का दबदबा रहा है, लेकिन अब यह स्थिति तेज़ी से बदल रही है। एक नई लहर में कई महिला एक्टर्स हड्डियां तोड़ने, मिथक तोड़ने और पीन पर भरपूर एक्शन लाने को तैयार हैं। वेब सीरीज़ से लेकर थिएटर तक, ये महिलाएं एक्शन से भरी कहानियों में लीड ले रही हैं और गेम चेंजर साबित हो रही हैं।

दीपिका पादुकोण
फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म एए22ए6 में दीपिका एक नए अंदाज़ में नज़र आएंगी। पठान और फाइटर में अपनी एक्शन स्किल्स दिखाने के बाद अब वह और भी एडवेंचरस और नए तरह के रोल में दिखेंगी, जो उन्हें एक सच्ची एक्शन स्टार साबित करेगा।
भूमि पेडनेकर

सोशल ड्रामा में अपने दमदार रोल्स के लिए पहचानी जाने वाली भूमि पेडनेकर अमेज़न सीरीज़ ‘दलदल’ में क्राइम और संघर्ष की दुनिया में कदम रख रही हैं। इस सीरीज़ में वह एक ऐसे किरदार में होंगी जो डार्क और मिस्ट्री से भरी दुनिया में अपने रास्ते बना रही है, जिसमें हाई-स्टेक एक्शन और उनका इमोशनल इंटेंसिटी देखने को मिलेगा।

तापसी पन्नू
तापसी ने कई फिजिकल रोल्स किए हैं, लेकिन गांधारी में वह अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाएंगी। महाभारत की गांधारी से प्रेरित यह किरदार बदला और हिम्मत की कहानी बताएगा। एक हाई-कॉन्सेप्ट एक्शन थ्रिलर को इमोशन के साथ पेश करना तापसी बखूबी कर सकती हैं।

सयामी खेर
असल जिंदगी में ट्रायथलीट सयामी खेर, स्पेशल ऑप्स 2 में अपनी एथलेटिक फिटनेस और ग्रिट लेकर आ रही हैं। श्श् और कॉम्बैट ट्रेनिंग के साथ, सायामी का किरदार इस सीरीज़ में फीमेल फोर्स को दमदार तरीके से पेश करेगा।

वाणी कपूर
‘मंडला मर्डर्स’ में वाणी कपूर सीरियल क्राइम्स और इंटेलिजेंस इन्वेस्टिगेशन की दुनिया में कदम रखेंगी। यह किरदार ग्लैमर से हटकर डार्क थ्रिल और इंटेंस एक्शन में नज़र आएगा, जो उनके करियर में एक नया मोड़ ला सकता है।

कियारा आडवाणी
भ्इ स्पाई यूनिवर्स में शामिल होकर कियारा आडवाणी ‘वॉर 2’ में सिर्फ एक लव इंटरेस्ट तक सीमित नहीं रहेंगी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ बड़े एक्शन सीन्स में उनका किरदार अपने दम पर खड़ा नज़र आएगा।
यह भी पढ़ें: ट्रोलर्स के शिकार हुए शरद केलकर
आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ


भ्इ की फीमेल-लीड स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ नज़र आएंगी। यह आलिया की पहली हार्डकोर एक्शन फिल्म होगी, वहीं शर्वरी एक नए ज़माने की एक्शन हीरोइन के तौर पर उभरेंगी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से बॉर्डर्स मिटा रही हैं। ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ नज़र आएंगी। ‘क्वांटिको’ और ‘सिटाडेल’ जैसी सीरीज़ के बाद प्रियंका अब ग्लोबल एक्शन की पहचान बन चुकी हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



