तेलंगाना उच्च न्यायालय में बम की अफवाह

हैदराबाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल प्राप्त होने से अदालत परिसर में कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई। धमकी भरा मेल प्राप्त होते ही तुरन्त चारमीनार पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही चारमीनार पुलिस बम खोजी दस्तों और स्नीफर डॉग के साथ तुरन्त अदालत पहुँच गई।

अदालत परिसर को खाली करवाकर लगभग दो घंटे तक पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम या किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस व अदालत के कर्मचारियों ने राहत की साँस ली। गौरतलब है कि पिछले माह नामपल्ली अपराध न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए तीन बार मेल भेजा गया था। तीनों बार भेजा गया मेल अफवाह साबित हुआ।

यह भी पढ़ें… भयभीत हैं केसीआर और हरीश राव : सरकार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button