आज रिलीज तेलुगु फिल्में: ‘बैंड मेलम’ ‘गोट’ और ‘हैप्पी राज’ में बॉक्स ऑफिस टक्कर

बैंड मेलम

युवा हीरो-हीरोइन हर्ष रोशन और श्रीदेवी अभिनीत नई तेलुगु रोमांटिक म्यूजिकल एंटरटेनर फिल्म ‘बैंड मेलम’ आज थिएटर में रिलीज हो रही है। युवा निर्देशक सतीश जव्वाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत विजय बुलगानिन ने तैयार किया है। फिल्म का संगीत प्रमुख ऑडियो संस्था ‘आदित्य म्यूजिक’ द्वारा जारी किया गया है। अब तक रिलीज हुए सभी गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं।

फिल्म ‘बैंड मेलम’ का निर्माण कोना वेंकट ने ‘कोना फिल्म कॉर्पोरेशन’ के बैनर तले किया है। इसमें प्रमुख कलाकार साई कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही गोपा राजू विजय, लक्ष्मण, आरोही आदि सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफी सतीश मुत्याला ने की है और शिव मुप्पाराजू ने एडिट किया है।

जीओएटी

एंकर से हीरो बने सुडीगाली सुधीर अभिनीत नई तेलुगु फिल्म ‘जीओएटी’ आज थिएटर में रिलीज हो रही है। कॉमेडी रोमांटिक एंटरटेनमेंट पर बनी इस फिल्म का निर्देशन नरेश कुप्पिली ने किया है। अब तक रिलीज हुए टीज़र और ट्रेलर में दर्शकों ने सुडीगाली सुधीर केअभिनय की जमकर सराहना की है। फिल्म का संगीत लियो जेम्स ने कंपोज किया है और सिनेमैटोग्राफी बालाजी सुब्रमण्यम ने किया है। फिल्म का निर्माण चंद्र शेखर रेड्डी मोगुल्ला और बेक्कम वेणु गोपाल ने ‘महातेजा क्रिएशन्स’ के बैनर तले किया है।

हैप्पी राज

युवा निर्देशक राजा इलांचेज़ियन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हैप्पी राज’ आज थिएटर में रिलीज हो रही है। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को तेलुगु में डब किया गया है। जी.वी. प्रकाश कुमार और श्री गौरी प्रिया फिल्म में हीरो-हीरोइन के रूप में नज़र आएंगे। इस फिल्म के संगीतकार जस्टिन प्रभाकरन हैं और सिनेमैटोग्राफी मदन क्रिस्टोफर की है।

सीनियर हीरो अब्बास इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। अब्बास काफी समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं और दर्शक उनके अभिनय का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में जॉर्ज मारियन, देवी महेश, प्रार्थना नाथन, ए. अरुण और मदुरी मुतु आदि सह कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण जयवरदा ने ‘बियॉन्ड पिक्चर्स’ के बैनर तले किया है।

आर. विजय कुमार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button