ब्रह्मकुमारीज ने पब्लिक गार्डन में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
हैदराबाद, ब्रह्मकुमारीज की हिमायतनगर, मोजमजाही मार्केट और चेलापुरा शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से पब्लिक गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
आज यहाँ मोजमजाही मार्केट ब्रह्मकुमारी शाखा प्रभारी बी.के. हेमलता ने कहा कि आज के युग में योग का बहुत महत्व है। ध्यान से युक्त योग मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चेलापुरा सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. राजनी ने राजयोग ध्यान का अनुभव कराया। उपस्थित लोगों ने ध्यान में भाग लिया और सूर्य नमस्कार किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मणिलाल शाह ने समाज में शांति और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने में ब्रह्मकुमारी संस्था की प्रतिबद्धता की सराहना की।
यह भी पढ़ें:योग का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं : वेंकय्या नायुडू
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



