ब्रह्मर्षि सेवा समाज: दीपावली और छठ में एकता और भक्ति का उत्सव
हैदराबाद, ब्रह्मर्षि सेवा समाज, हैदराबाद द्वारा दीपावली एवं छठ मिलन समारोह का आयोजन मल्लना मंदिर, यापराल, सिकंदराबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।



यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष इंदिरा राय ने उक्ताशय की जानकारी दी। उन्हेंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण से हुई। इसके बाद छठ गीत, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अमिता, रुक्मिणी, प्रिया झा, रमा, प्रतिमा पांडे आदि की संगीतमय भजन प्रस्तुतियों ने समा बाँध दिया। अध्यक्ष इंदिरा राय ने कहा कि दीपावली और छठ जैसे पर्व हमें एकता, सहयोग और सकारात्मकता की भावना सिखाते हैं।
यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ ने सरस्वती शिशु मंदिर को दिया आर्थिक सहयोग
महासचिव ने साझा की आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा
महासचिव कमलेश राय ने समाज की गतिविधियों की रूपरेखा साझा करते हुए आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की घोषणा की। उपाध्यक्ष अजय कुमार ने समाज के युवाओं को अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कोषाध्यक्ष दिव्य दर्शन ने समाज के आर्थिक सहयोग और आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया। अंत में सामूहिक प्रसाद वितरण और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और सेवा भावना के संकल्प के साथ हुआ।
अवसर पर श्रीकांत चौधरी, एस.एन. राय, ए.पी. सिंह, अजय, किरण शंकर राय, इंद्रदेव राय, शशिभूषण राय, राम कुमार सिंह, संतोष राय, भोलानाथ सिंह, यू.के. शर्मा, रमेश कुमार, हरीश चंद्र पांडे, पी.के. राय, रामाश्रय राय, राजू राय, के. के. ठाकुर, संजय कुमार सिंह, यशवंत सिंह, कुसुम राय, अल्का सिंह, उर्मिला पांडे, शीला चौधरी, मनोरमा शर्मा, जामवंती राय, रागिनी, रीमा, प्रीति चौधरी, विमला देवी, ऊषा, प्रधान सुमन राय, नीलम राय, पल्लवी राय व अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सिंह, के. के. ठाकुर, एम. बी. सिंह, आनंद राय और धीरज राय ने संयुक्त रूप से किया। मनोरमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



