नये प्रॉजेक्ट पर ब्रिगेड समूह करेगा 2000 करोड़ का निवेश

हैदराबाद, दक्षिण भारत में अपनी निर्माण परियोजनाओं से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रियलिटी समूह ब्रिगेड ने घोषणा की कि हैदराबाद में दो और नयी परियोजनाओं की तैयारी की जा रही है, जिसके निर्माण पर 2 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

होटल पार्क हयात में शनिवार, 21 और रविवार, 22 फरवरी को प्रस्तावित विशेष प्रदर्शनी शोकेस ब्रिगेड की तैयारियों के बीच आज ब्रिगेड समूह के कार्यकारी निदेशक अमर मैसूर और हैदराबाद में समूह के सीओओ श्रीराम शेट्टी राजेश ने चुनिंदा संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बताया कि समूह को अपनी प्रारंभिक निर्माण परियोजनाओं में भारी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड की विकास यात्रा में हैदराबाद प्रमुख बाजार की हैसियत रखता है।

नियोपोलिस, सनतगर एवं सिकंदराबाद में कंपनी ने भूमि प्राप्त की है, जहाँ नयी परियोजनाओं का प्रस्ताव है। समूह अपनी पहचान के अनुसार आवासीय, वाणिज्यिक स्तरों पर कार्य कर रहा है। समूह की मिश्रित परियोजनाओं को अच्छा प्रतिसाद मिला है। अमर मैसूर ने कहा कि हैदराबाद में दो परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, दो निर्माणाधीन हैं और दो शुरू करने की तैयारियाँ हैं। आगामी 1 वर्ष में 3 मिलियन वर्ग फीट पर विस्सातर की योजना के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… राजा सिंह के खिलाफ भड़काने वाले की पुलिस से शिकायत

ब्रिगेड समूह बेंगलुरू से मैसूर, कोची, चेन्नई और अहमदाबाद में विस्तार

दो नयी परोयजनाएँ वर्षांत तक प्रारंभ होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरू में व्यापक स्तर पर पद चिह्न स्थापित कर समूह मैसूर, कोची, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में विस्तार कर रहा है। हैदराबाद में ब्रिगेड गेटवे और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण पर पूरा ध्यान लगाए हुए है। यहाँ न केवल आवासीय, बल्कि व्यावसायिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी जगह रखी गयी है।

एक प्रश्न के उत्तर में अमर मैसूर ने कहा कि हाल ही में 4.03 एकड़ अधिग्रहण के साथ समूह आगामी 5 वर्षों में भूमि सहित लगभग 5 हजार करोड़ के विकास कार्य करने की योजना रखता है। उन्होंने बताया कि समूह बीते कई वर्षों से बेंगलुरू में प्रदर्शनी आयोजित करता आ रहा है, जबकि हैदराबाद में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। यहाँ सभी तरह की संपत्तियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कंपनी ने आतिथ्य उद्योग में अब तक 9 होटलों का निर्माण किया, जबकि 12 होटलों के निर्माण का प्रस्ताव है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button