विपक्ष के तौर पर बीआरएस – बीजेपी विफल : कविता

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व एमएलसी कल्वाकुंट्ला कविता ने स्पष्ट किया कि विपक्ष के तौर पर भारत राष्ट्र समिति (भारास) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों विफल हैं। राज्य की जनता विकल्प की तलाश में है। म्युनिसिपल चुनाव में विकल्प नहीं मिलने के कारण ही कांग्रेस को अधिक सीटें प्राप्त हुईं।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (तितिदे) में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने गईं पूर्व एमएलसी कविता ने पैदल सीढ़ियाँ चढ़कर भगवान के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे मन्नत पूरी करने आई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रही हैं जिसका ध्येय तेलंगाना प्रथम होगा जो बड़ी-बड़ी डींगें मारकर जनसमस्याओं को हवा में छोड़ने वाली पार्टी नहीं रहेगी। उन्होंने विपक्षी बीआरएस पर हल्ला बोला और कहा कि बीआरएस ने तेलंगाना के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों के परिजनों, तेलंगाना आंदोलनकारियों, महिलाओं और युवाओं को भुला दिया था। उसी के कारण बीआरएस का यह हश्र हुआ है।

कविता ने कहा कि बीआरएस ने जो एजेंडा भुला दिया है वह एजेंडा उनकी (कविता की) पार्टी का होगा और उनकी पार्टी केवल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि तेलंगाना के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपना रवैया बदलने वालों पर जनता विश्वास नहीं कर रही है।

झूठे आरोपों से 4 साल तक प्रताड़ना झेली: कविता

बीआरएस तथा बीजेपी दोनों जनता का विश्वास खो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी के नए रूप में आगे बढ़ने पर ही अस्तित्व बना रहेगा और जागृति की नई पार्टी नए रूप में अवतार लेगी। कविता ने कहा कि उन्होंने जो गलती की ही नहीं, उसके लिए 4 सालों तक अनाप-शनाप आरोप लगाकर उन्हें (कविता को) व परिवार को प्रताड़ित किया गया।

ईमानदार थीं इसलिए भगवान की दया से लिक्कर केस से बरी हुई हैं। जब सीबीआई द्वारा लिक्कर केस को लेकर हाईकोर्ट का रुख किए जाने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली लिक्कर पॉलिसी स्कैम का कानूनी रूप से अवश्य मुकाबला करेंगी। उन्होंने कहा कि सत्य उनके पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी रही हैं इसी के चलते भगवान की कृपा रही और कोर्ट ने केस खारिज कर दिया, इसलिए आज भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने तिरुपति तितिदे आकर पैदल चलकर भगवान के दर्शन करने पहुँची हैं।

यह भी पढ़ें… सत्तापक्ष फेल, विपक्ष पास : हरीश राव

सिरसिल्ला से चुनाव लड़ने की खबरों पर कविता ने कहा कि उनके पुत्र ने कभी भी सिरसिल्ला से उनके (कविता के) चुनाव लड़ने संबंधी बात नहीं कही है। कृपया अनकहे बयानों को मीडिया प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि आंध्र की जनता के प्रति उनमें कोई द्वेष की भावना नहीं रही है बल्कि आंध्रा के नेताओं की हुकूमत का विरोध कर उनके खिलाफ आंदोलन करती आई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के तौर पर अवश्य अलग हुए हैं लेकिन जनता के रूप में मिलकर रहना है। उन्होंने कहा कि तिरुमला लड्डू प्रसाद में मिलावट मामले से तेलंगाना के श्रद्धालु भी आहत हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button