बजट आँकड़ों का खेल : भाजपा

Ad

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने वर्ष 2026-27 के पेश वार्षिक बजट को आंकडों का खेल करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस बजट ने जनता की सारी आशाओं पर पानी फेर दिया है। यह गरीबों से दूरी बनाने वाला पूरी तरह से फेल बजट साबित हुआ है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।

रामचंदर राव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी शंका है कि क्या उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्का ने पिछली बार का बजट तो नहीं पढ़ दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के साथ सरकार ने अन्याय किया है। पिछले बजट से इस वर्ष 1 हजार करोड़ अधिक आवंटन तो दिखाया गया, लेकिन पूरे बजट में इसका हिस्सा केवल 8 प्रतिशत मात्र रहा। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश (13 प्रतिशत) व बिहार (21 प्रतिशत) में जिस प्रकार प्राथमिकता दी जा रही है, उसका आधा भी तेलंगाना में नहीं दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें… गारंटियों की गारंटी : छह चुनावी वादों के लिए 50,713 करोड़ रुपये आवंटित

रामचंदर राव ने कहा कि इंटिग्रेटेड यूनिवर्सिटी का नाम लेकर अपनी बड़ाई मात्र करने वाली सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बजट में कोई खास कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोग्यश्री योजना के बकाए अभी तक अदा नहीं करने वाली सरकार ने विभाग को पेंशन व अन्य बेनिफिट का जिम्मा भी सौंप दिया। यह विभाग का दिवाला निकालने जैसा प्रयास है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button