हिमायत सागर के पास युवक का जला हुआ शव बरामद

हैदराबाद, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हिमायत सागर के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाकर पहचान मिटाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या के बाद उसके शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान टोलीचौकी के व्यवसायी अमीर के रूप में हुई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर जलाया गया या युवक को जिंदा ही आग के हवाले किया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मृतक के कॉल डाटा, व्यावसायिक संबंधों और पुरानी रंजिशों की भी जांच कर रही है।

मामूली विवाद में पत्नी की हत्या

इधर, मेडक जिले के चिगुंटा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक त्रिमूर्ति और उसकी पत्नी वरलक्ष्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बताया गया कि वरलक्ष्मी कुछ समय से रिश्तेदार के घर रह रही थी।

शुक्रवार सुबह वेंकटेश्वर मंदिर के पास दोनों का आमना-सामना हुआ, जहां आरोपी पति ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ेबारिश का कहर : जम्मू कश्मीर में मृतकों की संख्या 41 हुई, उत्तर भारत में जल जमाव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button