बुर्का पहनी महिला वैकुंठ एकादशी के नर्तकों में शामिल हुई
हैदराबाद, गंगा-जमुनी तहजीब जब निभाई जाती है, तो यह दिखती भी है और पसंद भी की जाती है। ऐसा ही एक नजारा हैदराबाद के चारमीनार के पास दिखा, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। वैकुंठ एकादशी के जुलूस के दौरान बुर्का पहनी एक महिला के नृत्य का एक वायरल वीडियो कई लोगों को पसंद आ रहा है।
पसंद करने वालों में शहर के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार भी शामिल हैं। सज्जनार ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक साधारण सा पल, जो हैदराबाद की सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब को दिखाता है, जिसे आज चारमीनार के पास कई लोगों ने देखा।
वैकुंठ एकादशी एक हिंदू त्यौहार है, जिसे पूरे देश में मनाया जाता है। इस साल 30 दिसंबर का यह वीडियो दिखाता है कि भीड़ में से बुर्का पहनी एक महिला अचानक जुलूस में डांसर्स के साथ शामिल हो जाती है। साथ में डांस कर रहे डांसर्स भी उसका स्वागत करते हैं और उसे अपने साथ डांस करने के लिए जगह देते हैं। यह वीडियो और महिला हर किसी की तारीफें बटोर रही हैं।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी युवा संगठन का राष्ट्रीय खेल महोत्सव: नागपुर में खेलों की धूम
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



