बस अग्निकांड : यात्री द्वार से भागा बस चालक

कर्नूल, कर्नूल में मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद आग लगने से जलकर खाक हुई बस का चालक यात्री द्वार से कूदकर भाग निकला था, लेकिन वह स्थिति का सही अंदाजा नही लगा सका। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को इस हादसे में 20 लोगें की मौत हो गई थी। फिलहाल, 42 वर्षीय चालक मिरियाला लक्ष्मैया और सहायक चालक दोनें पुलिस हिरासत में हैं। इस घटना के संबंध में शुक्रवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। बेंगलुरु जा रही इस बस में 44 यात्री सवार थे और कई लोग आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रहे।
कर्नूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि जैसे ही आग लगी और बस रुकी, लक्ष्मैया यात्री-द्वार से बाहर कूद गया। वह यह समझ नही पाया कि आग कितनी भीषण थी। भीषण आग से बच निकलने के बाद, लक्ष्मैया ने बस के आगे और पीछे वाले पहियें के बीच बने लगेज रैक में सो रहे सहायक चालक को जगाया।
कर्नूल पुलिस ने बस संचालक को हिरासत में लिया
पाटिल ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि वे बस के अंदर नही जा सकते, तो दोनें ने मिलकर टायर बदलने वाली लोहे की रॉड से खिड़कियें के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए, ताकि कुछ यात्री बाहर निकल सकें। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद कुछ लोगें ने भी बस की खिड़कियें के शीशे तोड़े, जबकि घबराए हुए यात्रियें ने अंदर से भी कई शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। आग की लपटें लगातार भड़कती गईं और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर घबराया लक्ष्मैया मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने उसे शुक्रवार दोपहर कर्नूल से हिरासत में ले लिया। इस दुर्घटना के लिए उसे जिम्मेदार हराया जा रहा है। पुलिस ने लक्ष्मैया के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उलिंडकेंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (ए) (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 106 (1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई। मोटरसाइकिल का पेट्रोल कैप खुला हुआ था और वह बस के नीचे घसीटती चली गई, जिससे आग भड़क गई।
यह भी पढ़े : कर्नूल बस हादसा: वी.के. कावेरी ट्रैवल्स की बस में सवार यात्रियों की सूची जारी
पाटिल ने बताया कि बस दमन और दीव में पंजीकृत थी, लेकिन उसके पास ऑल-इंडिया परमिट था, जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश में भी व्यावसायिक तौर पर उसका संचालन किया जा सकता था। जाँच के दौरान पुलिस ने ट्रैवल कंपनी से ऑल-इंडिया परमिट, परिवहन परमिट, बीमा और अन्य महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं। पाटिल ने कहा कि पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि बस संचालक द्वारा क्या आग से बचाव के इंतजाम किए गए थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




