अधिक सख्ती से किया जाए सी-सेक्शन ऑडिट : दामोदर राजनरसिम्हा
हैदराबाद, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने आज अधिकारियों को बिना उचित कारण सिजेरियन प्रसव कराने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री ने आज एक बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सी-सेक्शन ऑडिट को और सख्ती से किया जाना चाहिए। साथ ही सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव की संख्या को और बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पतालों में कार्यरत नर्सों को दाई का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्हेंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को प्रसव पूर्व जाँच के समय से ही सामान्य प्रसव के लाभ और सी-सेक्शन के जोखिम के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें… राहुल बतायें, वक्फ संपत्तियों से कितने पसमांदा मुसलमानों को मिला लाभ: किशन रेड्डी
स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने निर्देश देते हुए कहा मातफ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और शिशुओं को गर्मी और उच्च तापमान के कारण अस्पतालों में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में पंखे और कूलर लगाए जाएँ।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं के बीच आवश्यक वार्डों में एसी के सुचारू संचालन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। इसके अलावा अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



