नार्म में क्षमता भवन उद्घाटित
हैदराबाद, भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी (नार्म) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षमता भवन का उद्घाटन किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नार्म के निदेशक डॉ. गोपाल लाल ने सभी का स्वागत किया। भाकृअनुप के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट ने वैज्ञानिकों से उनके कार्यक्षेत्र की गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए वर्तमान समय के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा दी।
अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद स्थित परिषद के विभिन्न संस्थाओं ने निदेशकों के प्रस्तुतिकरण को सुनने के बाद अपने गतिविधियों की वास्तविक उपयोगिता का आकलन करने की राय दी। कार्यक्रम में जे.के. जेना, ए.दंडपाणि आदि ने भाग लिया।
यह भी पढे़: गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग स्टूडेंट्स चैप्टर उद्घाटित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



