आम पकाने में न हो कार्बाइड का प्रयोग- स्वास्थ्य मंत्री

हैदराबाद, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा द्वारा जन स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आम व्यापारियों और विक्रेताओं से आम पकाने के लिए पारंपरिक तथा गैर-विषाक्त तरीकों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

पारंपरिक तथा गैर-विषाक्त तरीकों का हो प्रयोग

दामोदर राजनरसिम्हा ने आज टीजीएमएसआइडीसी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम पकाने के तरीके पर तैयार जागरूकतापरक पोस्टर (राइपेन द फ्रूट्स) लांच किया। अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम व्यापारियों को लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक, पारंपरिक तथा गैर-विषाक्त तरीकों से आम की फसल को पकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायनों का उपयोग गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा करता है। इनका खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत प्रयोग प्रतिबंधित है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायन पदार्थों का उपयोग आम को पकाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अगर प्रतिबंधित पदार्थों का प्रयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ मंत्री ने अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में निगरानी बढ़ाते हुए और फल बाजारों और भंडारण सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय निकायों, व्यापारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सामुदायिक नेताओं सहित सभी हितधारकों से इस जागरूकता अभियान सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ेंपुष्पा कीमती को प्रदान किया गया रत्नमाला साबू स्त्री रत्न अवॉर्ड

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button