केयर हॉस्पिटल्स ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

हैदराबाद, अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता केयर हॉस्पिटल्स ने पर्यावरण स्थिरता और जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवा प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल का उद्घाटन समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी विशाल माहेश्वरी ने किया। अवसर पर मुख्य मानव संसाधन अधिकारी डॉ. अमित सिंह, उपाध्यक्ष (गुणवत्ता, ईएसजी और संचालन) राजीव चौरे, सीटीओ विनोद रमन, नर्सिंग प्रशासन की उपाध्यक्ष विंसी अशोक त्रिभुवन, परियोजना और इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष शिव कुमार सहित अस्पताल प्रमुख और डॉक्टर उपस्थित थे।

अभियान का मुख्य आकर्षण सभी केयर हॉस्पिटल्स कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को बनाए रखना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और हरित कार्यस्थल में योगदान देने की सामूहिक शपथ लेना रहा। अन्य गतिविधियों में प्लास्टिक उपयोग ऑडिट, पर्यावरण के अनुकूल स्वैप, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शन, ग्रीन डेस्क मेकओवर और प्लांट ए मेमोरी अभियान शामिल थे, जहाँ कर्मचारियों ने इस उद्देश्य के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनाने हेतु पौधे लगाए। कर्मचारियों ने प्लास्टिक कचरे के खतरे और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर प्रकाश डालते हुए अभिनव विचार और दृश्य भी साझा किये।

यह भी पढ़ें.. स्वास्थ्य मंत्री ने किया एर्रागड्डा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का दौरा

विशाल माहेश्वरी ने कहा कि एक स्थायी भविष्य का निर्माण केवल वित्तीय विकास के बारे में नहीं है, यह हमारे समुदायों और ग्रह के लिए स्थायी मूल्य बनाने के बारे में है। यह पहल हमारे द्वारा किए जाने वाले हर काम में पर्यावरणीय जिम्मेदारी को एकीवफढत करने पर हमारे फोकस को दर्शाती है। राजीव चौरे ने कहा कि पर्यावरणीय स्थिरता गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का अभिन्न अंग है। अभियान के माध्यम से हम अपनी टीमों को पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं से रोगी के परिणामों और समुदाय की भलाई को बेहतर बना रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button