शहर की सबसे ऊंची आवासीय परियोजना होगी कैस्केड्स नियोपोलिस

Ad

हैदराबाद, शहर में आसमान छूती इमारतों के निर्माण की प्रतिस्पर्धा तेज़ हो गयी है। शहर की तीन रियल एस्टेट कंपनियों के एक समूह जीएचआर लक्ष्मी अर्बनब्लॉक्स इंफ्रा एलएलपी ने 63 माले की सबसे ऊंची आवासीय परियोजना कैस्केड्स नियोपोलिस की घोषणा की है। पाँच टावरों पर आधारित इस परियोजना की लागत 3169 करोड़ रुपये होगी।

आज यहां संवाददाता सम्मेलन में परियोजना के निर्माताओं ने घोषणा की है कि लगभग 7.34 एकड़ पर यह शुरू की जा रही यह योजना 2030 तक पूरी कर ली जाएगी।

लक्ज़री आवासीय प्रियोजना दि कैस्केड्स नियोपोलिस के टावरों की ऊंचाई 217 मीटर ऊंचाई होगी और ऊंची चट्टानों पर निर्माण के कारण इसकी ऊँचाई अब तक शहर में बनी या बनायी जा रही इमातरों में सब से अधिक होगी।

जीएचआर लक्ष्मी अर्बनब्लॉक्स इंफ्रा एलएलपी हैदराबाद की तीन प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों जीएचआर इंफ्रा, लक्ष्मी इंफ्रा और अर्बनब्लॉक्स रियल्टी का संयुक्त उद्यम है। कैस्केड इस साझेदारी की पहली परियोजना है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय परामर्श कंपनियों की सेवाएं प्राप्त की जा रही हैं।

आज संवाददाता सम्मेलन में कंपनी के पार्टनर रोहित रेड्डी, शरत वी, जी. लक्ष्मी नारायण, कार्तेश रेड्डी, वी.वी. राव, श्याम सुंदर एवं अन्य उपस्थित थे। निर्माताओं के अनुसार, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परियोजना में एक हज़ार से अधिक 3 बीएचके और 4 बीएचके लक्ज़री अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे, जिनका आकार 2560 से 4825 वर्गफुट के बीच होगा। इसमें 10 ट्रिप्लेक्स पेंटहाउस भी होंगे तथा 54 माले पर निजी स्विमिंग पूल जैसी प्रीमियम सुविधाएं होंगी। परियोजना में 7 स्तरीय पार्किंग सुविधा (2 बेसमेंट तथा 5 पोडियम) सुनिश्चित की जाएगी।

युवा रियल एस्टेट निर्माता रोहित रेड्डी ने बताया कि इस परियोजना की वास्तुकला को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिसमें यूएचए लंदन, कूपर्स हिल सिंगापुर, स्टूडियो एचबीए सिंगापुर और ब्यूरो हैप्पोल्ड यूके शामिल हैं।

टावरों का डिज़ाइन प्राकृतिक झरनों की कैस्केड संरचना से प्रेरित है, जो इमारतों को वर्षों बाद भी आकर्षक बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि द कैस्केड्स नियोपोलिस को भारत के दक्षिणी हिस्से का ऐसा पहला आवासीय प्रोजेक्ट बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिसे वेल प्री-प्रमाणन और आईजीबीसी प्लेटिनम प्री-प्रमाणन प्राप्त हो।

परियोजना में सोलर एनर्जी सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री, और एडवांस एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम जैसी कई पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का समावेश किया जाएगा।

जीएचआर इंफ्रा के प्रतिनिधि कार्तेश रेड्डी ने बताया कि नियोपोलिस की चौड़ी सड़कें और हरा-भरा वातावरण इस परियोजना से जुड़ने वालों के जीवन को गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहयोगी सिद्ध होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button