भारत में जाति अभी भी सबसे बड़ा प्रवेश फॉर्म : राहुल
नई दिल्ली, दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के दस साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के युवाओं की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और देश में भेदभाव विरोधी कानून की सख्त जरूरत है।
हैदराबाद विश्वविद्यालय के 26 वर्षीय छात्र रोहित ने संस्थान में कथित उत्पीड़न के बाद 17 जनवरी, 2016 को खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गया था। इन विरोध-प्रदर्शनों में राहुल सहित कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े: सिर चढ़कर बोला राहुल गांधी का गुस्सा
राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज रोहित वेमुला को गए 10 साल हो गए, लेकिन रोहित का सवाल आज भी हमारे सीने में धड़क रहा है : क्या इस देश में सबको सपने देखने का बराबर हक है? उन्होंने लिखा कि रोहित पढ़ना चाहता था, लिखना चाहता था। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



