झारखंड : सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को गोली मारी गई, गंभीर रूप से घायल

रामगढ़ (झारखंड), झारखंड के रामगढ़ जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक सुरक्षा गार्ड को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई जब मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने जमुरिया बाजार इलाके में बरकाकाना में तैनात बिहारी राम पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड को पहले सीसीएल अस्पताल ले जाया गया और बाद में रांची के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गार्ड की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि राम पर तब हमला हुआ जब वह सयाल के एक स्थानीय बाजार में बैठे थे। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। (भाषा)

यह भी पढ़े: कार की चपेट में आने से युवक घायल

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button