भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया आदि वीर जयंती महोत्सव
हैदराबाद, श्री सुपार्श्वमति णमोकार मंडल, अत्तापुर द्वारा कारवान स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कारवान में आदि वीर जयंती महोत्सव मनाया गया।
मनीषा स्वप्निल दगड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, युवा विधानाचार्य अभिषेक जैन मुंगेली एवं सहयोगी प्रदीप पंडित ने मूल नायक चिंतामणि पारसनाथ भगवान का अभिषेक नित्य नियम पूजन के पश्चात 64 रिद्धि विधान और हवन करवाया।
यह भी पढ़ें… शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के दो दिन शेष
अवसर पर आदिनाथ भगवान और महावीर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें आदिनाथ भगवान एवं महावीर भगवान का प्रथम पालन झुलाने का सौभाग्य मंजू रंजन बड़जात्या एवं नंदलाल देवेंद्र कुमार बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। विधान में 13 इंद्राणी के जोड़ों के साथ मंडल के पुरुषों, महिलाओं, संस्था के अध्यक्ष, मंत्री व श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





