सेंट्रल बैंक 115वां स्थापना दिवस : वॉकाथन और पौधरोपण से प्रतिबद्धता
हैदराबाद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आंचलिक कार्यालय हैदराबाद एवं हैदराबाद क्षेत्र द्वारा सभी शाखाओं के कर्मचारियों के साथ आनंदनगर, बंडलागुड़ा, नागोल क्षेत्र में स्वास्थ्य, एकता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु वॉकाथन का आयोजन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का नेतृत्व अंचल प्रमुख धारासिंह नायक के., उप अंचल प्रमुख एम.वी.एस. प्रसाद तथा क्षेत्रीय प्रमुख डी.के. बरनवाल ने किया। वॉकाथन बैंक की कर्मचारियों तथा समाज के समग्र कल्याण के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अवसर पर बैंक द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत बंडलागुड़ा स्थित सहभावना टाउनशिप परिसर तथा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) परिसर में प्रतीकात्मक 115 पौधे रोपित किए गए। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता एवं उत्तरदायी बैंकिंग के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
यह भी पढ़ें… श्रावणी हॉस्पिटल्स ने लांच की ‘गिफ्ट ऑफ हेल्थ’ पहल
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक डॉ. एस. रवि, धारासिंह नायक के., एम.वी.एस. प्रसाद, डी.के. बरनवाल तथा सहभावना टाउनशिप के सी ब्लॉक अध्यक्ष सीएच. श्रीनिवास की उपस्थिति रही। इन गतिविधियों के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग उत्कृष्टता के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया, जो राष्ट्र सेवा के 115 वर्षों की उसकी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



