केंद्र सरकार ने तेलंगाना मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव की सेवा अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव (दिनांक 30 जुलाई 2025) को मंजूरी देते हुए राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव (IAS: TG-1991) की सेवा अवधि बढ़ा दी है।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, उनकी सेवा अवधि को सात महीने के लिए बढ़ाया गया है, जो 1 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आदेश जारी किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



