केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण सदस्य सचिव ने किया प्राणी उद्यान का दौरा

हैदराबाद, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, भारत सरकार के सदस्य सचिव डॉ. वी. क्लेमेंट बेन ने आज नेहरू प्राणी उद्यान हैदराबाद का आधिकारिक दौरा किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. वी. क्लेमेंट बेन का स्वागत तेलंगाना की प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. सी. सुवर्णा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एलुसिंग मेरू, तेलंगाना चिड़िया घर उद्यान निदेशक डॉ. सुनील एस. हिरेमथ तथा नेहरू प्राणी उद्यान, हैदराबाद की क्यूरेटर जे. वसंता द्वारा किया गया।

डॉ. वी. क्लेमेंट बेन ने अधिकारियों के साथ प्राणी उद्यान का दौरा कर पशु प्रदर्शनी बाड़ों तथा ऑफ-डिस्प्ले रात्रि बाड़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने माउस डियर प्रजनन केंद्र का दौरा किया, जो केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित देश के सबसे सफल प्रजनन केंद्रों में से एक है। डॉ. सुनील एस. हिरेमथ तथा जे. वसंता ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव को नेहरू प्राणी उद्यान में दैनिक रखरखाव जैसे टीकाकरण कार्यक्रम, पशु प्रजनन कार्यक्रम, पशु विनिमय कार्यक्रम, पशु गोद लेने की योजना, समग्र स्वास्थ्य जाँच, पशु बाड़ों का संवर्धन और पशु व्यवहार के अध्ययन आदि के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें.. हैदराबाद चिड़ियाघर में बनेगा देश का सबसे बड़ा टनल एक्वेरियम

चिड़ियाघर में संरक्षण और स्वच्छता की सराहना

डॉ. वी. क्लेमेंट बेन ने कहा कि हर्ष का विषय है कि हैदराबाद चिड़िया घर स्वच्छता को बनाए रखते हुए पर्याप्त जगह के साथ बाड़ों को समवद्ध बना रहा है। यहाँ प्रजनन, टीकाकरण, विनिमय और शिक्षा कार्यक्रम सफल परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट रूप से योजनाबद्ध हैं ,जो उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने चिड़िया घर प्रबंधन और सभी कर्मचारियों को जंगली जानवरों के संरक्षण और प्रजनन में उनके अथक प्रयासों के लिए शुभकामना दी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्रीय चिड़िया घर प्राधिकरण, नई दिल्ली आवश्यकता पड़ने पर यहाँ सभी पहलुओं में समन्वय और सहायता करेगा।

अवसर पर डॉ. वी. क्लेमेंट बेन तथा चिड़िया घर के अधिकारियों द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम और एक पेड़ माँ के नाम के तहत कैसिया फिस्टुला सहित अन्य फलदार पौधे लगाए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button