कारवान दादावाड़ी में चातुर्मास की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

हैदराबाद, खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में कारवान दादावाड़ी में आयोजित होने वाले वर्ष 2026 के चातुर्मास एवं त्रयनगर संघ शास्ता वर्षावास की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कारवान दादावाड़ी में बड़ोदरा के राहुल इवेंट्स के साथ हुई बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़े : अग्रवाल समाज तेलंगाना की बैठक, विशेष सभा की घोषणा

वैयावच्च व्यवस्था, प्रवचन हॉल व्यवस्था, कार्यालय प्रबंध, आवास व्यवस्था, भोजन के इंतजाम, पार्किंग, वरघोड़ा, पंडाल व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चातुर्मास के प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया सहित कोर कमेटी की ओर से प्रशांत श्रीमाल, राजेश रांका, प्रवीण नाहटा, आतिश श्रीश्रीमाल, वैयावच्च समिति की ओर से विजय ओस्तवाल, आवास समिति के पदम कोठारी, विकास सोलंकी, किशोर संचेती, राजीव समदरिया, जसराज बाफना आदि ने भाग लिया। बैठक के आरंभ में कुशल कांकरिया ने सभी सदस्यों एवं राहुल इवेंट्स का स्वागत किया। प्रशांत श्रीमाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button