चलती ट्रेन में चेन स्नैचिंग करने वाला गिरफ़्तार, 45 ग्राम सोने के आभूषण बरामद

हैदराबाद, सिकंदराबाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से करीब 45 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

यहाँ आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर बी. साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश तथा मौजूदा समय में मेडचल के नागाराम में रहने वाले अन्नापु रेड्डी श्रीनिवास रेड्डी (51) को ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाते हुए चेन स्नेचिंग करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी भारतीय सेना में क़रीब 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुआ था और वर्तमान में घटकेसर स्थित एक निजी सुरक्षा कंपनी में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सड़क हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, एक घायल

शेयर बाज़ार में ऩुकसान के बाद बना अपराधी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वर्ष 2022 से शेयर बाज़ार में निवेश कर रहा था, जिसमें उसे भारी ऩुकसान हुआ। इसके अलावा ऑनलाइन सट्टेबाज़ी जैसी आदतों के चलते उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। पेंशन और नौकरी से मिलने वाली आय परिवार के ख़र्चों के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसी कारण उसने आसान तरीके से पैसे बनाने के लिए चोरी और स्नैचिंग का रास्ता अपनाया।

आरोपी ने गत 2 अप्रैल को काकतीय एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17660) में एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर वह केवल आधी चेन (करीब 15 ग्राम) ही छीन पाया और लालागुड़ा स्टील ब्रिज के पास धीरे चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इसके अगले ही दिन 3 अप्रैल को उसने फिर काकतीय एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17659) में एक अन्य महिला यात्री की सोने की चेन छीन ली और चेर्लापल्ली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला।

करीब 7.30 बजे आरोपी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था और एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपने कारनामों का खुलासा कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवसर पर सब-इंस्पेक्टर एस.वी. सुब्बा रेड्डी, भवानी शंकर, टी. माधव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button