बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने भरोसा सेंटर का दौरा किया

हैदराबाद, स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एससीपीसीआर) की अध्यक्ष सीता दयाकर रेड्डी ने आज भरोसा सेंटर हैदराबाद का दौरा किया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भरोसा सेंटर में पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) डॉ. पी. लावण्या नायक जाधव ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भरोसा सेंटर की गतिविधियों का आयोग को ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान पोक्सो से संबंधित 38 मामलों में आरोपियों को जेल की सजा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में कन्विक्शन की यह दर काफी अधिक है।

अध्यक्ष ने बताया कि भरोसा सेंटर के जरिए पीड़ित महिलाओं, युवतियों और नाबालिगों को विधि संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाने के अलावा आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोक्सो मामलों के अलावा महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं के संबंध में भरोसा सेंटर पर पीड़ितों को हरसंभव सेवा सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। आयोग की अध्यक्ष सीता दयाकर रेड्डी ने भरोसा सेंटर के कार्यों की प्रशंसा की। अवसर पर आयोग की सदस्य अपर्णा, वंदना, चंदना, सरिता, प्रेमलता अग्रवाल, वचन कुमार की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद से दो घंटे में पहुँचेंगे बेंगलुरू-पुणे, शमशाबाद में बनेगा बुलेट ट्रेन स्टेशन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button