दाहिमा समाज का चैत्र नवरात्रि महोत्सव प्रारम्भ

Ad

हैदराबाद, दाहिमा समाज (रजि.) द्वारा दाहिमा युवा मंच एवं दाहिमा महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन चूड़ी बाजार स्थित दाहिमा मन्दिर में किया जा रहा है। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति मंत्री सत्यप्रकाश डोबा द्वारा दी गई। उगादि पर्व पर चूड़ी बाजार स्थित दाहिमा मंदिर में अध्यक्ष सुरेश गांधी दम्पत्ति एवं कार्यक्रम के मुख्य यजमान गोपाल मुकेश सूँठवाल परिवार द्वारा घट स्थापना की गई। तत्पश्चात दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। कार्यक्रम आचार्य लोकेश दाधीच करेशिया के आचार्यत्व में सम्पन्न हुए।

नवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन दाहिमा महिला मण्डल द्वारा ज्ञानबाग कॉलोनी स्थित शंकरलाल सुरेन्द्र आचार्य डोबा के निवास से गणगौर शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ दाहिमा मंदिर तक निकाली गयी। महिलाओं द्वारा ईसरजी, गौराजी की पूजा-अर्चना की गई। अवसर पर राजेश शर्मा (तिवारी) द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दाहिमा समाज द्वारा राजेश शर्मा (तिवारी) का साफा एवं पुष्पहार द्वारा सम्मान किया गया। नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत नित्य सुबह 9.01 बजे दुग्धाभिषेक, दोपहर 1.31 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ, शाम 6.31 बजे कुमकुम अर्चना, रात 8:31 बजे भजन-संकीर्तन एवं रात 10.31 शयन आरती की जायेगी।

यह भी पढ़ें… सनातन धर्म महिला संगठन ने मनाया गणगौर उत्सव

नवरात्रि महोत्सव में समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित

अवसर पर अध्यक्ष सुरेश गांधी, उपाध्यक्ष रमेश गांधी खेमचंद करेशिया, मंत्री सत्यप्रकाश डोबा, सुरेश खटोड़, नन्दकिशोर काकड़ा, गिरीराज मिश्र, श्यामसुन्दर तिवारी (एलआईसी), पवन जोपट, मधुसूदन गोटेचा, बाबूलाल खटोड़, राधेश्याम गोठड़ीवाल, महेश व्यास, मुरलीमनोहर तिवारी, संजयकुमार तिवारी, सागर जोपट, नवनीत खटोड़, संदीप जोपट, राजेन्द्र बोरायडा, श्यामसुन्दर तिवाड़ी, बाबूलाल खटोड़, भंवरलाल रिणवा, राजगोपाल व्यास, दुलीचन्द तिवारी, कैलाश रिणवा, दामोदर तिवारी, शरद खटोड़, राधेश्याम डोबा, सागर गांधी, मनीष गांधी, गोपाल काकड़ा, अनिल रतावा उपस्थित थे।

अवसर पर अभिलाष गांधी, लक्ष्मीनिवास भेडाअवसर पर, गोपाल डोबा पाल, गोपाल खटोड़, पूनम सूँठवाल, हरीश काकड़ा, किरण डोबा, सारिका तिवारी, श्रीकान्ता जोपट व्यास, अर्चना गांधी, नीतू डोबा, ममता नामावाल, संतोष व्यास, ज्योति नामावाल, जयश्री कंठ तिवाड़ी, बबिता चीपड़ा, मीनाक्षी व्यास, चँदा काकड़ा, जयश्री बोरायड़ा, रिद्धि गांधी, प्रियंका गांधी, प्रेमलता तिवारी, अंकिता तिवारी, कलावती काकड़ा, दुर्गा तिवारी, मीना तिवारी, स्नेहा तिवारी, राधा डोबा, सुनयना तिवारी, सुमन तिवारी, अनीता शर्मा, वंदना शर्मा, तनुजा व्यास, रूप दाहिमा, वैष्णवी दाहिमा, दाहिमा युवा मंच एवं दाहिमा महिला मण्डल के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे। महोत्सव के संयोजक रमेश गांधी, श्यामसुन्दर तिवारी, पवन जोपट एवं रमेश तिवारी ने समाज बन्धुओं से नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सपरिवार हिस्सा लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button