एचसीए सी-डिवीजन लीग में चम्स एकादश ने आजाद को हराया
हैदराबाद, नगर के युवा गेंदबाज जे. श्रेयांश की धारधार गेंदबाजी के चलते चम्स एकादश की टीम ने आजाद सीसी को 9 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) सी-डिवीजन एकदिवसीय लीग चैम्पियनशिप के मैच में हराया।
आज यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के एक मैच में चम्स एकादश की टीम ने आजाद सीसी को 9 विकेटों के अंतर से हराया।


आजाद सीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवरों में मात्र 76 रन बनाकर ढेर हो गई। चम्स एकादश के गेंदबाज जे. श्रेयांश ने दमधार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर मात्र 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए। चम्स एकादश की टीम ने मात्र 8.3 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें… विश्व चैंपियनशिप : भारतीय रिकर्व तीरंदाज पदक दौड़ से बाहर
अन्य मैचों में सीके ब्लूस ने हैदराबाद क्रिकेट अकादमी को, अंबरपेट ने गगन महल को, राजू क्रिकेट अकादमी ने रंगारेड्डी ज़िला को, पीजेएलसीसी ने ऋषिराज को, यूनिवर्सल ने रोशनआरा को, निजाम क्रिकेट क्लब ने अभिनव कोल्ट्स को, यंग सिटीजन ने स्वास्तिक यूनियन को, सेंट साई ने एम.एल. जयसिम्हा एकादश को, पिकेट ने शालीमार सीसी को, हैदराबाद पैंथर्स ने एडम्स एकादश को, गोलकोंडा सीसी ने इंटरनेशनल सीसी को, हैदराबाद वंडरर्स ने अक्षित सीसी को, न्यू स्टार्स ने रॉयल सीसी को, तिरुमला ने एस.एन. ग्रुप को, एक्रिलिक ने कोसमोस को, सनग्रेस ने यंग मास्टर्स को हराया।(सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



