हैदराबाद में बारिश की संभावना, मौसम विभाग अलर्ट

हैदराबाद, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार 1 अप्रैल को विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक, कामारेड्डी, आदिलाबाद, कोमुरमभीम आसिफाबाद, मंचिरियाल, निर्मल, निजामाबाद, जग्तियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जनगांव, सिद्दिपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेड़चल मलकाजगिरी आदि जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली व गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ जिलों में प्रति घंटे 30 से 40 और 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार से तूफानी हवाएँ चल सकती हैं। विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक, कामारेड्डी जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना भी जतायी गयी है। इसी प्रकार आगामी गुरुवार को आदिलाबाद, कोमुरमभीम आसिफाबाद, मंचिरियाल, निर्मल, निजामाबाद, जग्तियाल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, मेदक, कामारेड्डी जिलों के कुछ स्थानों में प्रति घंटे 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार से तूफानी हवाओं और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।
कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव
इसी प्रकार शुक्रवार और शनिवार को भी आदिलाबाद, कोमुरमभीम आसिफाबाद, मंचिरियाल, निर्मल, निजामाबाद, सिद्दिपेट, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेड़चल मल्काजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेदक, कामारेड्डी आदि जिलों में प्रति घंटे 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार से तूफानी हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा आगामी रविवार और सोमवार को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़े– रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



