चडीगढ़ विश्वविद्यालय की महिला टेबल टेनिस टीम बनी चैम्पियन

हैदराबाद, चडीगढ़ विश्वविद्यालय की महिला टेबल टेनिस टीम पंजाब विश्वविद्यालय की टीम को 3-2 से अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी तथा इंटर जोनल महिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर चैम्पियन बनीं।
यहाँ नगर के सीमांत क्षेत्र बाचुपल्ली स्थित विज्ञाना ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेस के प्रागंण में उस्मानिया विश्वविद्यालय खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय को 3-2 से हराकर खिताब जीता। प्रथम एकल मुकाबले में चंडीगढ़ की पेल्फ ने रिदिमा कपूर को 3-1, दूसरे एकल मुकाबले में श्वेता ने हारडी को 3-1 से हराकर 2-0 से बढ़त बना ली।
अगले दो एकल मुकाबले पंजाब की टीम अपने नाम कर 2-2 से बराबर ला खड़ा किया। दूसरे रिवर्स एकल मुकाबले में चंडीगढ़ की राधिका कपूर ने पंजाब की श्वेता को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उस्मानिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जी. नरेश रेड्डी ने पुरस्कार वितरित किए। अवसर पर खेल से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



