सिकंदराबाद स्थानक में पैंसठिया छंद जाप जारी
हैदराबाद, सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में साध्वी डॉ. सुमंगल प्रभाजी म.सा आदि ठाणा के सानिध्य में पैसाठिया छंद जाप का आयोजन किया गया। अवसर पर साध्वीजी ने कहा कि चर्चा चक्रवर्ती भीष्म प्रतिज्ञाधारी आचार्य सम्राट 1008 जयमलजी म.सा. का 318वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आगामी 5 सितंबर को सामायिक दिवस मनाया जाएगा।
सभी इसमें अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें। सभी को सामायिक का बेला करना है यानि दो दो सामायिक करना है। इसी प्रकार 6 सितंबर को पावन प्रांगण में सहजोड़े का भव्य जाप आयोजित किया जाएगा। सहजोड़े के नाम सभी को लिखाना है इसके लिए सभी धर्म दलाली करें। पैंसठिया जाप हुआ है जिसमें 24 तीर्थंकरों की स्तुति है। तीर्थंकरों के नाम से जाप करने पर आदि व्याधि दूर होती है।
यह भी पढ़ें… प्रत्याख्यान से ही जीव की होती है आत्म वृद्धि : सुमंगलप्रभाजी
पैसाठिया जाप, स्तवन प्रतियोगिता और जन्मोत्सव
जीवन में किसी भी प्रकार का रोग अवसाद है तो सभी पैंसठिया जाप से दूर होता है। चातुर्मास प्रारंभ हुआ गुरु पूर्णिमा से और 12 सितंबर को पैंसठिया का 65वें दिवस को भी पूरा पूरा लाभ उठाना है। 5 सितंबर को जयमलजी स्तवन प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी पूज्य जयमलजी म.सा. संबंधित स्तवन भजन गीतिका ही प्रस्तुत करें। म.सा ने आगे कहा कि आगामी 7 सितंबर को दादा गुरुदेव का 318वां जन्मोत्सव तेले तप के साथ मनाया जाएगा।
सभा का संचालन करते हुए संघ के कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल ने बताया कि स्थानक में 9 घंटे का जाप सुचारू रूप से चल रहा है। अंबेश गुरु मेवाड़ संघ ने सहयोग दिया। जाप की प्रभावना राजेश कुमार, मांगीलाल बोहरा परिवार की ओर से प्रदान की गई। संघ की ओर से सामूहिक प्रभावना दी गई। धर्मसभा में साध्वीश्री वंदनाश्रीजी की सांसारिक बहन कमलाबाई कोठारी और भांजे विशाल कोठारी समेत पनवेल से ललित चंडालिया अपने परिवार के साथ पधारे। श्री संघ की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने सूचना दी कि शुक्रवार 5 सितंबर को जिन जिन ने एकासना से सिद्धि तप किए, उन सभी का बहुमान किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



