श्रद्धा व भक्ति के साथ किया गया जाप अवश्य देता है फल : विनयश्रीजी


हैदराबाद, जीवन में सुख शांति लाना है, तो जाप श्रद्धा भक्ति के साथ करना होगा। इससे अवश्य रूप से उसका उचित फल मिलेगा। जितना जाप करेंगे, ग्रह उतना अनुकूल बनेगा। उक्त उद्गार सिख छावनी स्थित श्री आनंद जैन भवन कोरा में श्री जैन श्रावक संघ कोरा के तत्वावधान में राजमतीश्रीजी म.सा. राजुल आदि ठाणा-3 के सानिध्य में नवग्रह जाप के द्वितीय दिन चन्द्र ग्रह के जाप से जीवन में पड़ने वाले प्रभाव की महत्ता बताते हुए विनयश्रीजी म.सा. ने व्यक्त किये।
मंत्री अनिल तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विनयश्रीजी म.सा. ने कहा कि चन्द्र शीतलता और उज्ज्वलता प्रदान कर अंधकार को दूर करता है। हमारे ग्रहों के साथ चंद्र का रिश्ता माँ का है। जैसे माँ अपने बच्चों का ख्याल करती है, वैसे ही चंद्र भी हमारा ख्याल रखता है। चन्द्र ग्रह अनुकूल हो, तो चंद्र का प्रभाव दिमाग पर पड़ता है। बुद्धि चंद्रमा की कला की तरह है। जैसे चन्द्रमा की कला बढ़ती है, वैसे ही बुद्धि बढ़ती है। पहला प्रभाव मस्तक पर होता है।
दूसरा वाणी में मधुरता रहती है। ग्रह अनुकूल है, तो शरीर में प्रभाव पड़ता है, दिमाग में हलचल शुरू हो जाती है। दिमाग शांत नहीं रहता है, समुद्र में लहरे जैसे आती हैं, वैसे दिमाग में लहरें आती हैं। दूसरा शरीर में कफ शुरू होगा और दूसरे रोग आयेंगे। इससे समझ लेना चन्द्र ग्रह अनुकूल चल नहीं रहा है। जप साधना की आवश्यकता है। व्यक्ति का शरीर स्वस्थ है, तो पसीने से बदबू नहीं आयेगी। जल तत्व के साथ चन्द्र रहता है और चंद्र के साथ शुक्र ग्रह रहता है।
यह भी पढ़ें… गुरु और भगवान के प्रति हो सच्ची श्रद्धा : राजमतीजी

नवग्रह जाप साधना में श्रद्धा और विधि का महत्व
कुंडली में कौनसा ग्रह अच्छा और कौनसा खराब है, पता नहीं चलता। इसलिए जैसे-जैसे जाप करेंगे, वैसे-वैसे ग्रह अनुकूल होंगे। ग्रह को अनुकूल एवं प्रतिकूल बनाना अपने ऊपर है। बताये रास्ते पर चलें, जाप करें, तो प्रभाव जीवन में पड़ता है। ग्रह का समय फिक्स है, शुभ में आ रहा है तो शुभ कार्य होंगे, अशुभ में आये तो कार्य अशुभ होंगे। नौ दिन साधना आराधना चलेगी। जाप 9.15 बजे आरंभ होगा। अगर विधि से कार्य करेंगे तो कार्य सफल एवं पूर्ण होंगे।
साधना करें तो विधि से करो, तभी वह उचित फल देगी। किसी के कहने से आ रहे हो या अपने मन से आ रहे हो, यह आपके ऊपर है। जिस तरह करोगे फल वैसा होगा। मन-श्रद्धा से करोगे, तो फल वैसा मिलेगा। किसी के कहने से उसका फल उसके अनुसार होगा। बुधवार, 24 सितंबर को मंगल का जाप होगा।
मंच संचालन करते हुए महामंत्री गौतमचंद मुथा ने बताया की प्रभावना के लाभार्थी शांतिलाल गौतमचंद विनोद कुमार प्रमोद कुमार अनिल कुमार भव्य कुमार अक्षय कुमार आदर्श हर्ष दिव्यान श्रीश्रीमाल परिवार एवं जवाहरलाल निहालचंद दिलिप कुमार पवन गौतम आशीष पुण्य कोठारी परिवार की ओर से रखी गई। लक्की ड्रॉ पुरस्कार के लाभार्थी श्री आनन्द युवा मंडल एवं श्री वर्धमान महिला मंडल रहे। अवसर पर शांति बाई का स्वागत संघ की सदस्य द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
