तेलंगाना अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में चरण तेजा, वाई रम्या बने चैम्पियन

हैदराबाद, तेलंगाना के युवा शतरंज खिलाड़ी चरण तेजा एवं वाई रम्या ने शतरंज की बिसात पर उम्दा चालें चलते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को मात देकर 55वीं तेलंगाना रैकिंग शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक एवं बालिकाओं का खिताब जीता।
आज यहाँ बशीरबाग स्थित लालबहादुर स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित प्रतियोिगता के बालक अंडर-15 विभाग फाइनल राउंड में चरण तेजा ने कुल 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी वर्ग के बालिका विभाग में वाई. रम्या 2.5 अंकों के साथ चैम्पियन बनी। तेलंगाना शतरंज संघ के उपाध्यक्ष टी. पुण्यावती ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अवसर पर के. नरसिंग राव, मधुसूदन रेड्डी एवं के.एस. प्रसाद उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… सिदरा अमीन को लेवल-1 उल्लंघन पर आईसीसी की फटकार

अन्य परिणाम इस प्रकार हैं-

अंडर-7 बालक : रियांश सिंघल, ओम ईश गोतुमुक्कला व बी. रितेश नंदन। अंडर-7 बालिका : रिनयारा वर्मा, नारा महायना व जोशविका पटेल। अंडर-9 बालक : जतिन यलवर्ती, अक्षज कासमनेनी व इशांन सतराजू। अंडर-9 बालिका : सारिका टूंकी, रिशिका जांगा व मनीपल्ले आशरिता। अंडर-11 बालक : पी. पूजित अयान, कनिष्क वच्चा व साई सात्विक। अंडर-11 बालिका : स्वरा दीपक पी., रूहीश्री व जे. श्रीतवी। अंडर-13 बालक : अद्रित पी., अथर्व जे. व जी. रितेश। अंडर-13 बालिका : ए. साहस्रा, चिद्दि वलसेनी व निकिता वी.। अंडर-15 बालक : चरण तेजा, अनय सराफ व दीपक सी.। अंडर-15 बालिका : वाई. रम्या, के. इंद्रा व मनस्वीनी टी.। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button