चेन्नई ओपन : शशिकुमार मुकुंद, मनीष और मानस को मुख्य ड्रॉ के लिए वाइल्डकार्ड मिला

चेन्नई, भारत के शशिकुमार मुकुंद, मनीष सुरेश कुमार और मानस धामने को बृहस्पतिवार को चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए वाइल्डकार्ड दिया गया।

तमिलनाडु टेनिस संघ (टीएनटीए) एटीपी चैलेंजर 50 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसमें 14 देशों के प्रतिभागी नौ से 15 फरवरी तक हिस्सा लेंगे। ब्रिटेन के दुनिया के 178 नंबर के खिलाड़ी जे क्लार्क शीर्ष वरीय हैं। भारतीय चुनौती की अगुआई सुमित नागल करेंगे जो विश्व रैंकिंग में 281वें स्थान पर हैं।

टीएनटीए के अध्यक्ष महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज ने कहा कि एटीपी चैलेंजर जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन से भारतीय खिलाड़ियों को विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। (भाषा)

यह भी पढ़े: टेबल टेनिस टूर्नामेंट में आरुष रेड्डी, निकत भानू बने चैम्पियन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button