छत्रपति शिवाजी जयंती महोत्सव 19 फरवरी को

हैदराबाद, श्री छत्रपति शिवाजी मराठा नवयुवक मंडल के तत्वावधान में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव गुरुवार, 19 फरवरी को भव्य रूप से मनाया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष मदन जाधव, महासचिव दिलीप जगताप व पवन शिंदे ने बताया कि इस बार जयंती उत्सव पर निकाले जाने वाली विशाल शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में ह.भ.प. गहिनीनाथ औसेकर महाराज उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे पुरानापुल शिवद्वार से भव्य शोभायात्रा माँ भवानी का पूजन श्री गहिनीनाथ महाराज द्वारा कर प्रारंभ की जाएगी।

पवन शिंदे ने बताया कि यह रथयात्रा पुरानापुल से निकलकर गांधी प्रतिमा, जुमेरातबाजार, चूड़ी बाजार, बेगमबाजार छतरी, सिद्दिअंबर बाजार, गौलीगुड़ा शंकरशेर होटल, बड़े मियाँ पेट्रोल पम्प से होकर शिवाजी ब्रिज स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास विशाल धर्मसभा के रूप में परिवर्तित होगी। उन्होंने बताया कि धर्मसभा में ह.भ.प. संदीप महाराज तेलगाँवकर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी का विभाजन कानून के विरुद्ध : किशन रेड्डी

पवन शिंदे ने बताया कि मंडल अध्यक्ष मदन जाधव, महासचिव दिलीप जगताप, तेलंगाना मराठा मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल के रूप में बुधवार को नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार से भेंट कर छत्रपति शिवाजी जयंती महोत्सव में बतौर अतिथि उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उत्सव में समस्त मराठी समाज जिनमें विशेषकर वारकरी समाज, गोंधली समाज, भवसार क्षत्रिय समाज, आरे काटिका समाज, ढोर समाज व अन्य भाग लेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button