छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई
निजामाबाद, छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के गौतम नगर में आर्य क्षत्रिय मराठा समाज के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए नामदेव वाड़ा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुँच कर विशाल जनसभा में परिवर्तित हुई।

यात्रा के दौरान शहर के समाज सेवी पवन सालासार द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नागराज सूर्यवंशी, महासचिव बाबू राव शिंदे, कोषाध्यक्ष संजीव कल्यणकर, उपाध्यक्ष बालाजी जाधव, मुख्य सलाहकार तुकाराम बुचेले, नारायण कदम, गुंडाजी मोरे व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… चातुर्मास को लेकर खरतरगच्छ संघ फीलखाना की आम सभा
इसी प्रकार बोरगाँव में डीसीबी बैंक की तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई गई। नगर निगम के पूर्व भाजपा फ्लोर लीडर, पार्षद श्रावंती रेड्डी, पुलगाम वैष्णवी ने शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अवसर पर अनिल रेड्डी, शिवकुमार, प्रवीण, श्रीकांत, प्रशांत व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



