छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया गया अनावरण
हैदराबाद, कुकटपल्ली के महाँकाली नगर, शमशुगुड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मल्काजगिरी सांसद ईटेला राजेंदर उन्होंने थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू स्वराज्य की स्थापना का स्वप्न देखने के साथ उसे साकार करने वाले संघर्षशील योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज थे।
स्वराज्य के संकल्प को व्यवहार में उतारने वाला उनका नेतृत्व और प्रशासनिक दूरदृष्टि पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रीय गौरव की रक्षा करते हुए जनकल्याणकारी शासन स्थापित करने वाले शिवाजी महाराज के आदर्शों को युवाओं को अपनाते हुए अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित तेलंगाना राज्य बीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज वह अजेय शक्ति थे, जिन्होंने राष्ट्रचेतना को जागृत किया। सामर्थ्यवान साम्राज्यों के बीच स्वराज्य के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का उनका साहस, गुरिल्ला युद्धनीति में परिलक्षित रणनीतिक कौशल तथा शासन में दिखाई देने वाला राजधर्म शिवाजी महाराज की महानता को स्पष्ट करता है। महिलाओं के सम्मान, किसानों की सुरक्षा और जनसामान्य के संरक्षण को दी गई प्राथमिकता उनके समग्र प्रशासन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिवाजी जयंती युवाओं में आत्मानुशासन, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर है।
यह भी पढ़ें… श्री गणेश घाट मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी महाशिवरात्रि
शिवाजी युवा सेना के तत्वावधान में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में टप्पा रघु, नरसिंह और रमेश ने समन्वयक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बीसी सेना के अध्यक्ष मुरलीकृष्ण रेड्डी, भाजपा के वरिष्ठ नेता माधवरम कांथा राव, माराबोयिना रविकुमार यादव, डॉ. के. नरेश, डी. नरसिंग यादव, मणिभूषणाचार्य, केशा राव, रामाराजू, कुमार यादव, विजिता वर्मा, दुर्गा प्रसाद, एर्राबल्ली सतीश व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



