कई स्थानों पर बंद रहीं चिकन की दुकानें, दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन
हैदराबाद, शहर में मार्जिन बढ़ाने की मांग को लेकर आज कई इलाकों में चिकन की दुकानें बंद रखी गयीं। कुछ स्थानों पर दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन के चलते स्थिति तनावपूर्ण रही।
चिकन दुकानदारों का कहना है कि उन्हें प्रति किलो केवल 30 रुपये का मार्जिन मिलता है, जिसमें से वास्तविक कमाई लगभग 10 रुपये ही बचती है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है, ताकि उन्हें कम से कम 20 रुपये का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें… चिकन शॉप ओनर्स का अनिश्चितकालीन बंद 1 अप्रैल से
छोटे व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां कम दाम पर रेस्टोरेंट्स को सप्लाई कर रही हैं और साथ ही अन्य सामान बेचकर उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा रही हैं। आज इसी बात को लेकर बंद के दौरान जब कुछ स्थानों पर स्नेहा चिकन सेंटर के आउटलेट खुले थे, तो प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और कई जगह अंडे फेंककर प्रदर्शन किया। चिकन दुकान संचालकों ने इंदिरा पार्क स्थित धरना चौक पर भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



