मुख्य सूचना आयुक्त ने की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से भेंट
हैदराबाद, लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से तेलंगाना राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. जी. चंद्रशेखर रेड्डी तथा तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. वी. बालकिस्ता रेड्डी ने भेंट की।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल तथा डॉ. जी. चंद्रशेखर रेड्डी के साथ हुई चर्चा में सूचना आयोग के कामकाज, पारदर्शिता तंत्र तथा राज्य में सूचना के अधिकार ढांचे के कार्यान्वयन को मजबूत करने से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रो. वी. बालकिस्ता रेड्डी ने राज्यपाल को मजबूत करने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… नादरगुल में 7 हजार करोड़ का लैंड स्कैम : हरीश राव
अवसर पर शैक्षणिक विकास और संस्थागत सुधारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रभावी शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत प्रणालियों को मजबूत करने के महत्व पर विशेष रूप से बल दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



