मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्राप्त किया हार्वर्ड का प्रमाणपत्र

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हार्वर्ड केनेडी स्कूल में अध्ययनरत 62 विद्यार्थियों के समूह के साथ अपना कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

लीडरशिप इन द 21 सेंचुरी शीर्षक वाला यह कार्यक्रम अत्यधिक ठंडे मौसम में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। वहाँ तापमान शून्य से 15 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कार्यक्रम के सफल समापन के बाद आज प्रतिभागियों को संकाय सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि हार्वर्ड से रेवंत रेड्डी यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले देश के किसी राज्य पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं।

Exit mobile version