मुख्यमंत्री शर्मा ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई, नियम पालन की अपील

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में मौजूद जनसमूह को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यहां अमर जवान ज्योति पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। शर्मा ने इन जीवन रक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए उनके नेक कार्य की सराहना की। बयान के अनुसार इस अवसर संदीप गुप्ता, नितेश यादव, सुनील सिरवी, संजय कुमार एवं सुरता देवी को सम्मानित किया गया।

शर्मा ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जन-जागृति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 500 ऑटोरिक्शा को रवाना किया किया। ये सभी वाहन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करेंगे। शर्मा ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को हेलमेट वितरण किया तथा व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा व विधायक डॉ. गोपाल शर्मा भी मौजूद थे।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button