मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की टेली कॉन्फ्रेंस
हैदराबाद, मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि 6 मार्च से शुरू होने वाले प्रजा पालना प्रगति योजना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ काम करें।
मुख्य सचिव ने आज शाम जिला कलेक्टरों के साथ टेली कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार, वित्त विभाग के मुख्य सचिव संदीप सुल्तानिया, नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग की मुख्य सचिव टी.के. श्रीदेवी, योजना विभाग के विशेष सचिव गौरव उप्पल व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें… प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 6 मार्च से 12 जून तक 99 दिनों के दौरान प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम को पाँच चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रतिष्ठित रूप से लागू कर रही है। इसके सफल आयोजन के लिए संयुक्त जिला मुख्यालयों में जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की जाए और उसमें जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



