मुख्य सचिव रामकृष्णा राव की सेवा अवधि को तीन माह का विस्तार

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव की सेवा अवधि में तीन माह का विस्तार दिया गया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अब 30 जून तक इस पद पर बने रहेंगे। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस विस्तार के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की जानकारी दी।

24 फरवरी को तेलंगाना सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए विभाग के सचिव राजेश कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने के. रामकृष्णा राव की सेवा अवधि को तीन माह (1 अप्रैल से 30 जून तक) बढ़ाने की स्वीकृति दी। इस विस्तार से यह सुनिश्चित हुआ है कि रामकृष्णा राव प्रशासन के प्रमुख पद पर बने रहेंगे और सरकार की प्रजा पालना प्रगति प्रणालिका को पूरा कर सकेंगे, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुँचना है।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल का अभिभाषण तेलंगाना के विकास का स्पष्ट रोडमैप : रेवंत रेड्डी

दिलचस्प बात यह है कि रामकृष्णा राव पहले ऐसे सेवारत अधिकारी हैं, जिन्हें एक साथ सात माह का सेवा विस्तार मिला था। वह पिछले साल अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उनकी सेवा पहले ही बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई थी। यह विस्तार राज्य सरकार के लिए फिलहाल राहत भी लेकर आया है, अन्यथा बजट सत्र के दौरान नए मुख्य सचिव की तलाश करनी पड़ती। रामकृष्णा राव इससे पहले आठ वर्षों से अधिक समय तक वित्त विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने लगभग 15 बजट पेश किए, जो नवगठित राज्य में एक रिकॉर्ड है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button