अंबाला के अस्पताल में बच्ची से छेड़छाड़, तकनीशियन गिरफ्तार
अंबाला (हरियाणा), अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में तैनात एक तकनीशियन (रेडियोग्राफर) को नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना तब घटी जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ छाती का एक्स-रे कराने के लिए रेडियोलॉजी विभाग गई थी।
पुलिस ने बताया कि एक्स-रे कक्ष से बाहर आने के बाद, लड़की ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद, बहन की आरोपी से बहस हुई और अस्पताल में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। अंबाला छावनी पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिधू ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी तरह के आरोप लगने की जानकारी मिली है और पुलिस उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



