आंध्र में 13 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया पर लगाएगी प्रतिबंध

अमरावती, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अगले 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी जाएगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी इस तरह की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : 7 मार्च को फिक्की सीएफओ शिखर सम्मेलन

विधानसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस रोक को 13 से 16 साल के बच्चों तक बढ़ाया जाए।नायडू ने कहा, “निश्चित रूप से, हम यह पक्का करेंगे कि 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल न कर सकें।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 13 से 16 साल के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर फैसला करेगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button