चीन ने रक्षा बजट 10 प्रतिशत बढ़ाकर किया 275 अरब डॉलर

चीन, दुनियाभर में इस वक्त युद्ध और तनाव के बादल मंडरा रहे हैं। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं। वहीं, ईरान खाड़ी के कई देशों पर मिसाइल बरसा रहा है। दुनिया में इस तनाव भरे माहौल के बीच चीन ने भी बड़ा कदम उठा लिया है। जानकारी के मुताबिक, चीन ने गुरुवार को अपने डिफेंस यानी रक्षा बजट को 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसके साथ ही चीन का रक्षा बजट 275 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। बता दें कि पहले के मुकाबले चीन ने रक्षा बजट में 25 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी की है।
सशस्त्र बलों का तेजी से आधुनिकीकरण करना लक्ष्य
चीन के इस विशाल रक्षा बजट का मकसद अपने सशस्त्र बलों का तेजी से आधुनिकीकरण करना और अमेरिका की सेना की बराबरी करना है। चीन के प्रधानमंत्री ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में पेश की गई अपनी वर्क रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रीय रक्षा के लिए लगभग 1.9 ट्रिलियन युआन (करीब 275 अरब डॉलर) का आवंटन किया जाएगा। आपको बता दें कि चीन ने इससे पहले साल 2025 में अपने डिफेंस बजट में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और इसे 249 अरब डॉलर करने का ऐलान किया था।
बीते कुछ समय से चीन बीते कुछ साल से अपने रक्षा बजट में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। अमेरिका के बाद चीन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। इस कारण चीन के पड़ोसी देशों पर भी रक्षा बजट को बढ़ाने का दवाब बढ़ता जा रहा है। साल 2024 में चीन ने अपने रक्षा बजट में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी और इसे 232 अरब डॉलर (1.67 ट्रिलियन युआन) कर दिया था। ये भारत के रक्षा बजट से तीन गुना ज्यादा है। हालांकि, विशेषज्ञ चीन के रक्षा बजट के आंकड़ों पर संदेह भी जताते रहे हैं और दावा करते रहे हैं कि चीन का वास्तविक रक्षा बजट कहीं ज्यादा है।
चीन लगातार अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है। चीन ने बीते कुछ समय में एयरक्राफ्ट कैरियर, उन्नत नौसैनिक जहाज, 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान का निर्माण तेजी से किया है। बता दें कि चीन ने इस साल के लिए अपनी GDP के वृद्धि लक्ष्य को घटाकर 4.5-5 प्रतिशत के बीच कर दिया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



