राजस्थान के गाँव में चर्च को बनाया गया मंदिर स्वेच्छा से हिन्दू धर्म में लौटे ग्रामीण

जयपुर, राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के एक गाँव में रविवार को एक चर्च को हिन्दू मंदिर में बदल दिया गया और वहाँ एक हिन्दू देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी गई। इसके साथ ही सालों पहले ईसाई धर्म को अपनाने वाले गाँव के लोग भी हिन्दू धर्म में वापस आ गए।

बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन के अनुसार, चर्च का पादरी गौतम गरासिया अब मंदिर का पुजारी होगा। उन्होंने बताया कि उसने सालों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था और गांगड़तलाई क्षेत्र के सोडला गुदा गाँव में चर्च का निर्माण कराया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया, करीब डेढ़ साल पहले उसने अपनी निजी जमीन पर चर्च बनवाया था। आज उसने कहा कि हिन्दू धर्म में लौटने के बाद उसकी निजी जमीन पर निर्मित ढाँचा भी अब मंदिर बन गया है।

यह भी पढ़ें… सीएम रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

गाँववासियों ने चर्च को भैरव मंदिर में बदला, मूर्ति प्रतिष्ठा

जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित गाँव के निवासी गरासिया ने कहा कि उसके गाँव के अधिकतर लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया था, लेकिन अब वे अपनी इच्छानुसार हिन्दू धर्म में लौट आए हैं। उसने बताया कि रविवार को मंदिर में भगवान भैरव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जय श्री राम के नारों के साथ मूर्ति को सिर पर रखकर एक जुलूस भी निकाला गया।

गरासिया ने कहा कि गाँव वालों के हिन्दू धर्म में लौटने के बाद उन्होंने सर्वसम्मति से चर्च को भैरव मंदिर में तब्दील करने का फैसला किया और उसके बाद ढांचे को गेरूए रंग में रंग दिया गया। साथ ही उसके ऊपर लगा क्रास भी हटा दिया गया। दीवारों पर हिन्दू धार्मिक प्रतीक भी चित्रित किए गए। इस दौरान इलाके में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। गौतम गरासिया ने कहा कि अब से रविवार की प्रार्थना के बजाय मंदिर में हर सुबह और शाम भगवान भैरव की आरती होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button