सीजेआई ने की तिरुपति मंदिर में पूजा
तिरुमला, प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने रविवार को यहाँ भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियें ने पारंपरिक सम्मान और वैदिक मंत्रों के साथ महाद्वारम में प्रधान न्यायाधीश का स्वागत किया।
टीटीडी के मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी (सीवीएसओ) मुरली कृष्णा ने बताया कि सीजेआई का पदभार संभालने के बाद तिरुमला मंदिर में अपने पहले दर्शन के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद प्रधान न्यायाधीश को रंगनायकुला मंडपम में रेशमी वस्त्र भेंट के गए। उन्हें तीर्थ प्रसाद और भगवान का प्रसाद भी दिया गया। शनिवार देर रात तिरुमला पहुँचे प्रधान न्यायाधीश ने मंदिर की परंपरा के अनुसार अनुष्ठानों में भाग लिया।
यह भी पढ़ें… मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



