सीएम ने दिया मदीना बस दुर्घटना मृतकों के परिजनों को मुआवजा
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मदीना में हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा प्रदान किया। उन्होंने सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया। इसके अलावा प्रत्येक घायल को 3 लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
ज्ञातव्य है कि पिछले साल 17 नवंबर को मदीना यात्रा के दौरान हुई बस दुर्घटना में हैदराबाद के 44 लोगों की जान चली गई थी। कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश के बाहर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए सरकारें मुआवजा नहीं देती हैं, लेकिन पीड़ितों के परिवारों की स्थिति को देखते हुए सहायता की घोषणा की गई।
यह भी पढे़: मिलावटी दूध से 4 मरे, प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख मुआवजा
रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि नामपल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिवारों को भी सहायता प्रदान की गयी थी। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से पीड़ितों को यह विश्वास दिलाना महत्वपूर्ण है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इसलिए उन्हें सचिवालय में बुलाकर मुआवजा दिया गया। अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अजहरुद्दीन, सरकारी सलाहकार शब्बीर अली, सीएम सलाहकार नरेंदर रेड्डी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



